पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपित

जहानाबाद। फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने मारपीट के आर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:13 AM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपित
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपित

जहानाबाद। फरारियों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत विभिन्न थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोपित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शकुराबाद थाने की पुलिस ने पोखमा गांव से मारपीट के आरोपित संजय शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसी थाने की पुलिस ने रतनी से शराब कारोबारी संजीत मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान संजीत के घर से 60 लीटर महुआ शराब की बरामदगी हुई थी। उस समय वह फरार हो गया था। उधर परसबिगहा थाने की पुलिस ने डिहुरी गांव में छापेमारी कर बालू माफिया कमलदेव यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उनलोगों को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी