प्रदेश के विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव: उमेश

जहानाबाद। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को अपने कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के हाटी गांव पहुंचे। जहां सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीतीश कुमार टनटन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलती है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 12:27 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 12:27 AM (IST)
प्रदेश के विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव: उमेश
प्रदेश के विकास में नहीं होगा कोई भेदभाव: उमेश

जहानाबाद। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने मंगलवार को अपने कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के हाटी

गांव पहुंचे। जहां सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीतीश कुमार टनटन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे कि सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। बिहार का चहुंमुखी विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। इससे पहले जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का हाटी मोड़ पर जमकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय लोगों की मांग पर हाटी गांव में वेलनेस सेंटर स्थापित कराने का वायदा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं से जनता को लाभ पहुंचाने और समरस समाज के निर्माण करने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष को हाटी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और पैक्स अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने प्रसिद्ध वाणावर के प्रतीक चिह्न और शाल देकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को पूर्व विधायक और जदयू जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरसंभव सहयोग का वायदा किया। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नयन उर्फ राजू शर्मा, पूर्व मंत्री रंजू गीता, लोकसभा प्रभारी भागीरथ कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, निरंजन केशव प्रिस,अभिषेक शर्मा उर्फ टिकू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सुलेमानपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ बमबम शर्मा ने किया। घोसी किया बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण

घोसी प्रखंड मुख्यालय स्थित घोसी बाजार में आंबेडकर चौक पर मंगलवार को बाबा साहब डा भीम राव आंबेडकर के मूर्ति का अनावरण किया गया। मूर्ति का अनावरण जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष युगेश दास द्वारा संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर राकेश चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, शिबलम प्रसाद उर्फ बिहारी बाबू, सुनील कुमार, नगीना यादव, सत्येन्द्र यादव, संजय कुमार, संजय कुमार, चंदेश्वर पासवान समेत अन्य लोग मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा,महेंद्र सिंह, दिलीप कुमार,दिलीप कुशवाहा,दिपक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी