पानी भरे आहर से युवक का शव बरामद

जहानाबाद परसबिगहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चंदहरिया गांव स्थित पानी भरे आहर से एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:44 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:44 AM (IST)
पानी भरे आहर से युवक का शव बरामद
पानी भरे आहर से युवक का शव बरामद

जहानाबाद

परसबिगहा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चंदहरिया गांव स्थित पानी भरे आहर से एक युवक की शव की बरामदगी की है। मृतक की पहचान सुरीथ कुमार के रूप में की गई है। इस सिलसिले में मृतक के चाचा जितेंद्र शर्मा के बयान के आधार पर यूडी केस अंकित की गई है। जानकारी के अनुसार वह दो दिन पूर्व घर से शौच करने को निकला था। समझा जाता है कि शौच जाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर भी था। दो दिन से लापता था। हमलोग उसे खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच उसका शव आहर में देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी