आठ बाइक चालकों से वसूली गई जुर्माने की राशि

जहानाबाद। जिले के विभिन्न थाने व ओपी की पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर रोको टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक चालकों से वैध कागजातों की पड़ताल की और उनके डिक्की को भी खंगाला। इतना ही नहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आठ बाइक चालकों से जुर्माने के रूप में आठ हजार वसूल की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:12 PM (IST)
आठ बाइक चालकों से वसूली गई जुर्माने की राशि
आठ बाइक चालकों से वसूली गई जुर्माने की राशि

जहानाबाद। जिले के विभिन्न थाने व ओपी की पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न जगहों पर रोको टोको अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बाइक चालकों से वैध कागजातों की पड़ताल की और उनके डिक्की को भी खंगाला। इतना ही नहीं लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले आठ बाइक चालकों से जुर्माने के रूप में आठ हजार वसूल की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विशुनगंज ओपी की पुलिस ने दो, वाणावर ने दो, शकुराबाद पुलिस ने एक तथा ओकरी ओपी की पुलिस ने तीन बाइक चालकों से जुर्माने की राशि वसूल की।

chat bot
आपका साथी