वरीय नागरिकों के इलाज के लिए छह बेड सुरक्षित

जहानाबाद। सदर अस्पताल में अब वृद्धजनों को इलाज कराने के लिए अन्य मरीजों के साथ लाइन नहीं में नहीं लगना पड़ेगा। उनके लिए अस्पताल अलग व्यवस्था की गई है। छह बेड की क्षमता वाले एक कमरा को वृद्धजनों के लिए सुरक्षित किया गया है। उनके लिए अलग ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी अलग दवा काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन अलग ओपीडी के माध्यम से उन्हें जरूरत के अनुरूप दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 07:46 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 07:46 PM (IST)
वरीय नागरिकों के इलाज के लिए छह बेड सुरक्षित
वरीय नागरिकों के इलाज के लिए छह बेड सुरक्षित

जहानाबाद। सदर अस्पताल में अब वृद्धजनों को इलाज कराने के लिए अन्य मरीजों के साथ लाइन नहीं में नहीं लगना पड़ेगा। उनके लिए अस्पताल अलग व्यवस्था की गई है। छह बेड की क्षमता वाले एक कमरा को वृद्धजनों के लिए सुरक्षित किया गया है। उनके लिए अलग ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है। हालांकि, अभी अलग दवा काउंटर की व्यवस्था नहीं की गई है लेकिन अलग ओपीडी के माध्यम से उन्हें जरूरत के अनुरूप दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस संबंध में पिछले वर्ष ही विभाग द्वारा सदर अस्पताल के प्रबंधक को निर्देश दिया गया था। लेकिन, स्थान के अभाव में वृद्ध मरीजों के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध नहीं करायी जा सकी। वृद्धजनों की बढ़ती समस्याओं को देख कर अस्पताल प्रबंधक द्वारा एक कमरे को सुरक्षित कराया गया है। इसे लेकर सिविल सर्जन द्वारा आदेश भी निर्गत कर दिया गया है। पहले अन्य मरीजों की तरह उनको भी इलाज कराना पड़ता था। इससे वृद्धों को काफी दिक्कत होती थी। स्थिति यह थी कि अस्पताल में वृद्ध बिना किसी परिजन के सहयोग के अपना इलाज नहीं करा सकते थे। लेकिन नई व्यवस्था से उन्हें परिजन के साथ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे अपने निर्धारित ओपीडी में सीधे इलाज के लिए आएंगे। जहां उनलोगों को सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। ::::::

विभाग द्वारा वृद्धजनों के लिए सुरक्षित कमरे का आदेश काफी पहले ही आया था। लेकिन कमरे की समस्या थी। लेकिन इस दिशा में पहल करते हुए उनलोगों के लिए अलग से कमरा उपलब्ध करा दिया गया है। उनलोगों के लिए आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस पहल से वृद्धों को अब भटकने की जरूरत नही पड़ेगी।

डॉ. विजय कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन

chat bot
आपका साथी