अब शुरू हुई कारगिल चौक पर हाई मास्क लाइट की मरम्मत

जहानाबाद। हमारा शहर इंदौर क्यों नहीं अभियान की खबर दैनिक जागरण लगातार प्रकाशित कर रही है। इस अभियान के तहत शहर की सूरत को उजागर करने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में शहर में रोशनी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:26 PM (IST)
अब शुरू हुई कारगिल चौक पर हाई मास्क लाइट की मरम्मत
अब शुरू हुई कारगिल चौक पर हाई मास्क लाइट की मरम्मत

जहानाबाद। हमारा शहर इंदौर क्यों नहीं अभियान की खबर दैनिक जागरण लगातार प्रकाशित कर रही है। इस अभियान के तहत शहर की सूरत को उजागर करने की कोशिश हो रही है। इसी कड़ी में शहर में रोशनी की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए गए थे। खबर के माध्यम से नगर परिषद तथा जिला प्रशासन के समक्ष यह बात रखी गई थी कि कई जगह-जगह लाइट खराब है जिसे बनाने की भी जहमत नहीं उठाई जा रही है। खबर के प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों की नींद खुली और समाहरणालय के चंद कदम दूर खराब हाई मास्ट लाइट की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस स्थान पर हाई मास्ट लाइट के खराब रहने से रात्रि में अंधेरा छा जाता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी। हालांकि जिस तरह से समाहरणालय के समक्ष लाइट की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है उसी तरह गली मोहल्लों में नगर परिषद के खराब लाइटों की भी मरम्मत कराया जाए ताकि रात्रि में भी शहर रोशनी से जगमगाता रहे। दरअसल जिस तामझाम के साथ लाइट लगाई जाती है, उसके बाद से उसकी सुधि लेने की जरूरत नहीं समझी जाती है परिणाम स्वरूप लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह जाती है। तकरीबन तीन साल पूर्व नगर परिषद द्वारा शहर में लगभग छह हजार स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे। इसके अलावा चौक चौराहे हाई मास्ट लाइट लगाए गए थे। स्ट्रीट लाइट लगभग अधिकांश स्थानों पर खराब है तो हाई मास्क लाइट भी कारगिल चौक जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर खराब था जिसकी मरम्मत शुरू हुई है।

chat bot
आपका साथी