पशु रोगों की पहचान कर उपचार पर रखे ध्यान

जहानाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में शुक्रवार को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एएससीआई नई दिल्ली के निर्देशानुसार डेयरी फार्म उद्यमियों के लिए दीर्घा अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 12:17 AM (IST)
पशु रोगों की पहचान कर उपचार पर रखे ध्यान
पशु रोगों की पहचान कर उपचार पर रखे ध्यान

जहानाबाद। कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में शुक्रवार को कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एएससीआई नई दिल्ली के निर्देशानुसार डेयरी फार्म उद्यमियों के लिए दीर्घा अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरीय वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकारी रामाकांत प्रसाद तथा कंफेड पदाधिकारी डॉ उदय कुमार मौजूद थे। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि पशु रोगों की पहचान के साथ ही उसके उपचार पर विशेष ध्यान रखें। समय-समय पर सरकार द्वारा जो टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है उसका उपयोग करें। उन्होंने कहा कि गला घोंटू, एचएस, एचएडी, मूंह पकवा, खुर पकवा, गर्भपात जैसी बीमारी का टीकाकरण जरुर कराएं। प्रभारी कंफेड ने कहा कि वैसे नस्ल की पहचान की जाए जिसका दूध किसी प्रकार बाजार तक जाए। उन्होंने पशुओं के खान पान के साथ ही रख रखाव पर विशेष ध्यान रखने पर भी बल दिया। वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी ने कहा कि डेयरी उद्यमी का प्रशिक्षण दो सौ घंटे का है। प्रतिदिन छह घंटे प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इसके उपरांत आनलाइन परीक्षा ली जाएगी और सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से रोजगार का भरपूर अवसर प्राप्त होगा। वैज्ञानिक डॉ दिनेश महतो द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया। पशु वैज्ञानिकों ने धन्यवाद भाषण के साथ डेयरी से जुड़ने पर बल दिया साथ ही किसानों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी