जहानाबाद के 70 व अरवल के 85 किसानों से 1153 टन धान खरीद

जहानाबाद। सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जहानाबाद के 70 किसानों से 453 एवं अरवल जिले के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 11:10 PM (IST)
जहानाबाद के 70 व अरवल के 85 किसानों से 1153 टन धान खरीद
जहानाबाद के 70 व अरवल के 85 किसानों से 1153 टन धान खरीद

जहानाबाद। सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जहानाबाद के 70 किसानों से 453 एवं अरवल जिले के 85 किसानों से 680 टन धान की खरीदारी अबतक की गई है। जहानाबाद से 17524 एवं अरवल के 14472 किसानों ने धान बेचने के लिए अब तक अपना निबंधन कराया है। धान खरीदने को लेकर जहानाबाद में एक लाख तथा अरवल जिले में 90 हजार टन का लक्ष्य रखा गया है। दोनों जिलों के 40-40 किसानों के खाते में पैसा भेज दिया गया है। शेष के लिए प्रक्रिया जारी है।

जहानाबाद में 87 पैक्स एवं चार व्यापार मंडल को धान खरीदारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 5704 रैयत एवं 11820 गैर रैयत किसान निबंधन कराए हैं। 1940 साधारण एवं 1960 रुपये प्रति क्विंटल ए ग्रेड धान की खरीदारी की जा रही है। धान में नमी कम करने के लिए सरकार द्वारा सभी केंद्रों पर ड्रायर की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया गया था। पूरे जिले में मात्र छह पैक्सों में ही मशीन लगाया गया है। बंधुगंज, सइस्ताबाद, किनारी, बढ़ौना, केउर तथा पंडौल पैक्स पर ड्रायर मशीन की व्यवस्था है। शेष पैक्स या व्यापार मंडल में मशीन अभी उपलब्ध नहीं हो सका है। दिलचस्प बात तो यह है कि केवल नमी मापक यंत्र के सहारे ही धान की खरीदारी की जा रही है।

वहीं अरवल जिले में 67 पैक्स एवं व्यापार मंडल को धान खरीदने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 14472 किसान धान बेचने के लिए निबंधन करा चुके हैं। सुनें जिला सहकारिता पदाधिकारी की

धान खरीदारी का कार्य प्रारंभ हो गया है। ड्रायर मशीन लगाने के लिए जिन पैक्सों के पास जमीन है वहां उपलब्ध करा दिया गया है। अधिकांश किसानों की फसल अभी खेतों में ही है। उन्होंने किसानों से ससमय धान पैक्स या व्यापार मंडल में देने की अपील की। उन्होंने किसानों से बिचौलियों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी। धान तैयार हो जाने पर सीधे पैक्स या व्यापार मंडल में बेचने की सलाह दी।

-बाबू राजा, डीसीओ

chat bot
आपका साथी