सीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

अरवअरवल । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन को जदयू समर्थकों ने विकास दिवस के रूप में मनाते हुए जगह-जगह समारोहों का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:47 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:47 PM (IST)
सीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित
सीएम के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित

अरवल । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्म दिन को जदयू समर्थकों ने विकास दिवस के रूप में मनाते हुए जगह-जगह समारोहों का आयोजन किया। इसे लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से ही तैयारी की गई थी। इसके तहत कहीं केक काटकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी तो कहीं अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में सीएम जन्म दिवस मनाया गया। मौके पर सांसद चनेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, प्रदेश पार्टी के पदाधिकारी कमख्या नारायण सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य प्रवक्ता मिथलेश कुमार यादव ने कहा कि एक मार्च को प्रत्येक वर्ष सीएम का जन्म दिन विकास के रूप में मनाया जाएगा। 2005 पहले और अब के विकास का तुलना करने पर आसमान जमीन का फर्क नजर आ रहा । शिक्षा, सड़क, बिजली, स्वास्थ सहित कई कल्याणकारी योजनाओं को चलाकर इतिहास रचने का काम किया है। इस मौके पर सत्येन्द्र कुशवाहा, मनोरंजन कुमार,बाबूनंद सिंह केडी सिंह, जितेंद्र कुशवाहा, संजय कुमार निशाद, सहजानंद पासवान,नवीन पटेल,विद्यानन्द सिंह अरूण कुमार के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। एक दूसरे को केक व मिठाई खिला मनाया जन्म दिन

कुर्था अवस्थित जदयू पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन कार्यकर्ताओ ने विकास दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने केक भी काटी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समारोह में पार्टी के जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव ,जदयू के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुशवाहा ,राजनाथ महतो , पूर्व मुखिया रवि शंकर प्रसाद , राजमणि प्रसाद ,राम विशेष कुमार ,पप्पू सिंह, हरेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 70 बसंत पार कर चुके सीएम

जदयू के कार्यकर्ताओं ने किजर बाजार अवस्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिवस विकास दिवस के रुप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी। कार्यकर्ताओं ने सीएम को दीर्घायु होने की कामना की। वही कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। इस मौके पर जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शंभू सिंह, उपेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया कविद्र कुमार, किजर पंचायत जदयू अध्यक्ष संजय सिंह, शिबू साधु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद ने किया सीएम जन्म दिन पर पशु शेड का उद्धाटन

करपी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाते हुए सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने रोहाई पंचायत में 42 लाख की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि सीएम विकास के पर्याय बन चुके हैं। प्रदेश में त्वरित गति से विकास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए कार्यों को दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपना रहे हैं। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों का परिणाम है कि रोहाई गांव में पोखर सुंदरीकरण एवं घाट का निर्माण किया गया साथी पशु शेड बनाया गया है। इस मौके पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश कुमार, कार्यपालक अभियंता संजय गांधी, पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, समाजसेवी राम बाबू ,रोहाई पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार, नरगा मुखिया सुधीर कुमार, पंचायत समिति सदस्य चंद्रावती देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी