जहानाबाद में पथराव होने पर जान बचाकर भागने लगे पुलिसकर्मी

जहानाबाद। घोसी बाजार में गुरुवार को भी लोग अपने कार्य में जुटे थे। सुबह लगभग 10 बजे होंगे कि थाने में लोगों की भीड़ लगने लगी। भीड़ को देख बाजार में रहने वाले लोग भी कौतूहल बस उस ओर जाने लगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:36 PM (IST)
जहानाबाद में पथराव होने पर जान बचाकर भागने लगे पुलिसकर्मी
जहानाबाद में पथराव होने पर जान बचाकर भागने लगे पुलिसकर्मी

जहानाबाद। घोसी बाजार में गुरुवार को भी लोग अपने कार्य में जुटे थे। सुबह लगभग 10 बजे होंगे कि थाने में लोगों की भीड़ लगने लगी। भीड़ को देख बाजार में रहने वाले लोग भी कौतूहल बस उस ओर जाने लगे। हालांकि इस दौरान कानो- कान यह बात चारों ओर फैल गई थी की थाने में किसी युवक द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है। हालांकि इस पर लोग अपने-अपने तरह से चर्चा भी कर रहे थे। तभी थाने की ओर से ज्यादा आवाज आने लगी। लोगों की भीड़ थाना परिसर से लेकर सड़क तक फैल गया। पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी थाने की ओर आने लगी। तभी भाग दौड़ शुरू हो गई। उग्र भीड़ ईट पत्थर की बरसात कर रही थी वही पुलिस डंडे लेकर लोगों को खदेड़ने में जुटी थी। हालांकि इस बीच कई लोगों ने गोलियों की आवाज भी सुनी। शुरुआती दौर में ग्रामीणों और पुलिस के बीच बातचीत से मामले के निष्कर्ष तक पहुंचने की कोशिश भी हुई। इसी कोशिश के बीच अचानक भीड़ से कुछ पत्थर गिरने लगे। पत्थर से बचने के उद्देश्य से पुलिसकर्मी इधर-उधर भागने भी लगे। स्थिति को अनियंत्रित देख पुलिसकर्मियों को भी मोर्चा संभालना पड़ा। कभी भीड़ पुलिस को खदेड़ रही थी तो कभी पुलिस भीड़ को। घंटों यह खेल चलता रहा। अंतत: पुलिस को ज्यादा सख्त होना पड़ा। डंडे लेकर पुलिस भीड़ को दूर तक खदेड़ देती थी लेकिन फिर भीड़ के पत्थर से पुलिस को कुछ दूर तक पीछे हटना भी पड़ता। हालांकि इस भगदड़ के बीच स्थानीय लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने हवाई फायरिग भी की है। अचानक इधर-उधर लोगों को भागते देख दूसरे कार्य से जा रहे लोग भी वहां से खिसकने में ही अपनी भलाई समझ रहे थे।

chat bot
आपका साथी