लॉकडाउन रिटर्न के दौरान कड़े तेवर में दिखे अधिकारी व पुलिस कर्मी

जागरण संवाददाता जहानाबाद नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में छह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 11:50 PM (IST)
लॉकडाउन रिटर्न के दौरान कड़े तेवर में दिखे अधिकारी व पुलिस कर्मी
लॉकडाउन रिटर्न के दौरान कड़े तेवर में दिखे अधिकारी व पुलिस कर्मी

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिले में छह दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी विद्यालय, कोचिग संस्थान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, मॉल को बंद कर दिया गया है। बाहर से जिले में प्रवेश करने वाले यात्री सेवाएं को पूर्णत बंद कर दिया गया है। फल, सब्जी, किराना दुकान को सुबह छह से शाम सात बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। समय समाप्त होते ही सभी प्रतिष्ठान के शटर गिरने लगे। लॉकडाउन के दौरान अधिकारी नये तेवर में दिखे। जिलाधिकारी नवीन कुमार,उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मनीष, अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता कुमारी, परिवहन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का पाठ पढाते दिखे। पुलिस कर्मी सुबह होते ही अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर तैनात हो गए थे। पुलिस पर नजर पड़ते ही अनावश्यक कार्य को सड़क पर निकले लोग पीछे की ओर लौट जा रहे थे। अधिकारी एवं पुलिस की गाड़ियां सड़क पर दौड़ती रही। एक बार फिर वाहनों पर इमरजेंसी सेवाएं की बोर्ड दिख रही थी। जैस-जैसे दिन बीतता गया सड़कें विरान होने लगी थी। अधिकारी शहर का भ्रमण कर लोगों से घर में ही रहने की अपील करते रहे। इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से आम आवाम में जागरुकता फैलाने का कार्य किया जा रहा था। अधिकारी पर नजर पड़ते ही फल एवं सब्जी बिक्रेता लोगों को शारीरिक दूरी पालन करने की सीख देना प्रारंभ कर दे रहे हैं। शहर के चौक-चौराहों के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 83,110 एवं घोसी एसएच पर पुलिस कर्मियों द्वारा दिन भर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। वगैर हेलमेट एवं मास्क पहने वाहन चालक पुलिस पर नजर पड़ते ही दूसरे रास्ते अपनाने को मजबूर हो रहे थे।

chat bot
आपका साथी