लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस

जहानाबाद। सुबह के 10 बज चुके थे। सभी लोग सामग्री खरीदारी कर घर लौटने लगे थे। इतने में पु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:57 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:57 PM (IST)
लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस
लॉकडाउन पार्ट-टू में ज्यादा सख्त हुई पुलिस

जहानाबाद।

सुबह के 10 बज चुके थे। सभी लोग सामग्री खरीदारी कर घर लौटने लगे थे। इतने में पुलिस की सक्रियता सड़क से लेकर मंडियों में बढ़ गई। फिर क्या था दुकानदार से लेकर ग्राहक भी अपने घर की ओर रवाना होने लगे। दुकानदार शटर बंद कर घर में दुबक गए। देर से दुकान बंद करने वालों को पुलिस की फटकार भी सुननी पड़ी। पुलिस की भय से लोग सरपट अपनी घर की ओर भाग रहे थे। बगैर कार्य के सड़क पर विचरण करने वाले लोगों की पुलिस खैर लेना प्रारंभ कर दी। थोड़ी सी शंका होने पर पुलिस की लाठियां शरीर पर पड़ जा रही थी। लोगों को बगैर समय के व्यायाम भी करना पड़ रहा था। वाहन चालक से सख्ती से निपटा जा रहा था। जांच के उपरांत ही आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही थी। पक्का सबूत नहीं रहने पर चालक को जुर्माने के साथ पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ जा रही थी। हालांकि लॉकडाउन-2 का असर सुबह में सब्जी मंडियों में नहीं दिख रहा था। लोग शारीरिक दूरी का भी नजर अंदाज कर रहे थे। सब्जी खरीददारी के समय एक ही जगह कई ग्राहक एकत्रित हो जा रहे थे। कुछ-कुछ मंडियों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति तो की गई है लेकिन उनकी नजर भीड़ पर नहीं जा रही थी। मंडी के बाहर खड़े होकर अपनी ड्यूटी बजा रहे थे।

मंडियों में पूरी तरह लॉकडाउन का नियम बेअसर दिखा। दुकानदार सामग्री बेचने लॉकडाउन के नियम कानून भूल जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा नगर परिषद के साथ ही कई प्रखंड मुख्यालयों का भ्रमण कर जायजा लिया। समय समाप्त होने के बाद दुकान खोलने वालों पर पुलिस सख्ती बरत रही थी। दुकानों को भी सील किया गया। नगर परिषद के अंबेदकर चौक, बत्तीस भंविरया, अस्पताल मोड, अरवल मोड, काको मोड़ पर पुलिस की तैनात हो गए। इधर-उधर आने जाने वालों लोगों को खैर ले रही थी। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गई। इक्के-दुक्के वाहन आते जाते दिखे। लोगों से सड़के वीरान हो गई। दूसरे जिले से आने वाले वाहनों को सीमा पर ही ई-पास चेक किया जा रहा था। जांच के उपरांत ही जिले में प्रवेश करने की अनुमति दी जा रही थी। बगैर जांच के एक भी वाहन शहर से नहीं गुजर रहे थे। सड़क के अलावा मुख्य गलियों में भी पुलिस की नजर टिकी थी। वहीं काको, मोदनगंज, हुलासगंज,घोसी, मखदुमपुर तथा रतनी फरीदपुर प्रखंड मुख्यालय में भी पुलिस चुस्त रही है। गांव से आने वाली सड़कें वीरान दिखी।

chat bot
आपका साथी