श्रम संसाधन के अधिकारी पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं का दिलाएं लाभ: जिवेश

जहानाबाद श्रम संसाधन एवं आइटी मंत्री जिवेश कुमार मोदनगंज के बंधुगंज तथा घोसी के सरमा गांव पहुंचे। बंधुगंज स्थित ललन कुमार सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद संघर्षशीलों की धरती रही है। वे जल्द ही अपने विभाग के माध्यम से जहानाबाद में जिलास्तरीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने की दिशा में काम करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:38 PM (IST)
श्रम संसाधन के अधिकारी पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं का दिलाएं लाभ: जिवेश
श्रम संसाधन के अधिकारी पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं का दिलाएं लाभ: जिवेश

जहानाबाद: प्रदेश के श्रम संसाधन एवं आइटी मंत्री जिवेश कुमार मोदनगंज के बंधुगंज तथा घोसी के सरमा गांव पहुंचे। बंधुगंज स्थित ललन कुमार सभागार में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद संघर्षशीलों की धरती रही है। वे जल्द ही अपने विभाग के माध्यम से जहानाबाद में जिलास्तरीय प्रशिक्षण केंद्र खोलने की दिशा में काम करेंगे। साथ उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। हम जिले के श्रम संसाधन के अधिकारियों को पंचायत स्तर पर कैंप लगाने को निर्देशित करेंगे ताकि सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके। बंधुगंज के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन निर्माण से संबंधित चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि आखिर किस वजह से यह मूर्त रूप नहीं ले रहा है इसके लिए वे स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे। उन्होंने अस्पताल निर्माण से संबंधित सभी कागजातों की भी मांग ताकि निर्माण में आ रही रुकावटों को दूर किया जा सके। कार्यक्रम के बाद मंत्री घोसी के सरमा गांव में आयोजित अभिनन्दन समारोह में भाग लेने चले गए।

उन्होंने सरमा में कहा कि हमारी कोशिश होगी कि इस गांव के विकास के लिए जो भी संभव हो किया जा सके।

मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी एवं उपाध्यक्ष रौशन कुमार ने मंत्री को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा सभागार परिसर में पौधारोपण कार्य किया गया। इस दौरान मंच पर मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजेंद्र शर्मा ने मांग की कि जिले में एक सरकारी आइटीआइ खोला जाए। मांग के बाद मौके पर आश्वासन देते हुए मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जिले के विकास के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय की ओर से जितना संभव हो किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जदयू के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक राहुल शर्मा भी मौजूद थे।

सरमा ग्राम पहुंचने से पहले मंत्री जीवेश कुमार का घोसी मोड़ पर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन शर्मा ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक राहुल कुमार ने किया। कार्यक्रम के दौरान विशू कुमार, आइटी सेल के संयोजक रौशन कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी