बाबा साहेब के कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत

संविधान निर्माता बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 12:06 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:14 AM (IST)
बाबा साहेब के कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत
बाबा साहेब के कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत

जहानाबाद । संविधान निर्माता बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधामोहन शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में बाबा साहेब के कार्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षाविद, समाज सुधारक, चितक तथा महान राजनेता थे। दलितों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उन्होंने भारत मुक नायक जनता नाम के पाक्षिक और साप्ताहिक पत्रिका के माध्यम से जन जागरण चलाया था। इस दौरान बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर जोहन राम, सुरेश कुमार शर्मा, सतीश कुमार, मनोरंजन कुमार विकु, रामजनम शर्मा, जयप्रकाश केशरी, निरंजन कुमार बबलू, अमरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार चौहान, अरविद शर्मा, कृष्ण मुरारी, गुड्डु कुमार, कृष्णा गुप्ता, संजीव कुमार चुन्नु, पुष्पा कश्यप, सुधीर सिंह, जयराम शर्मा, रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी