समस्याओं के निराकरण को ले होगा गंभीर प्रयास : राधामोहन

विधान पार्षद बनने के बाद शनिवार को पहली बार यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि मुझे यहां के समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी है। क्योंकि मैं इसी मिट्टी में पैदा लिया हूं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 11:58 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 06:33 AM (IST)
समस्याओं के निराकरण को ले होगा गंभीर प्रयास : राधामोहन
समस्याओं के निराकरण को ले होगा गंभीर प्रयास : राधामोहन

फोटो-12

जागरण संवाददाता, जहानाबाद

विधान पार्षद बनने के बाद शनिवार को पहली बार यहां पहुंचे भाजपा के प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने कहा कि मुझे यहां के समस्याओं के बारे में पूरी जानकारी है। क्योंकि मैं इसी मिट्टी में पैदा लिया हूं। स्थानीय परिसदन में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधान पार्षद श्री शर्मा ने कहा कि मैं जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रदेश महामंत्री के पद तक काम किया। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने में कभी कमी नहीं किया। श्री शर्मा ने कहा कि आज मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही जिले के लोगों से मिलने के लिए यहां आया हूं। गांव के लोगों से भी मिलने का मौका मिला। जबकि हुलासगंज मठ स्थित गोपुरम में पूजा अर्चना किया। उन्होंने कहा कि विधान पार्षद बनाकर पार्टी ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसे वे भूल नहीं सकते। उनकी जो भी क्षमता है उसे इस जिले के विकास में लगाया जाएगा। विधान पार्षद ने कहा कि यहां के लोगों को जब भी मेरी आवश्यकता होगी एक कार्यकर्ता की तरह वे खड़े रहेंगे। इसके पूर्व जिले की सीमा पर पार्टी के जिला महामंत्री सुरेश शर्मा, नेता अनिल ठाकुर, रवि चंद्रवंशी, अजय गुप्ता आदि लोगों के नेतृत्व में दोपहिए एवं चारपहिए वाहनों पर सवार उत्साही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंदु कश्यप, मनोरंजन कुमार विकु आदि लोग भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी