जहानाबाद के माधोपुर मठ गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र के माधोपुर मठ गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृत महिला का नाम अनुजा कुमारी है। वह करीब 20 वर्ष बताई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 11:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 11:23 PM (IST)
जहानाबाद के माधोपुर मठ गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
जहानाबाद के माधोपुर मठ गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

जहानाबाद। घोसी थाना क्षेत्र के माधोपुर मठ गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृत महिला का नाम अनुजा कुमारी है। वह करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। वह टेहटा थाना क्षेत्र के सुपी गांव के रंजीत कुमार की बहन है। उसके भाई ने बताया कि बहन की शादी करीब छह माह पूर्व घोसी थाना क्षेत्र के माधोपुर मठ गांव के उत्तम कुमार के साथ की गई थी। उन्होंने बताया शादी के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने हमेशा गाली-गलौच व मारपीट करते रहते थे। शादी के समय फर्नीचर का सामान नहीं देने का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जाता था। फर्नीचर के सामग्री को लेकर डेढ़ लाख रुपये की मांग किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम मोबाइल से मेरी बहन से बात हुई थी। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि आपके बहन को दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। घटना की जानकारी पाकर घोसी थाने की पुलिस ने स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष निखिल कुमार सिंह ने बताया कि भाई के बयान पर पति उत्तम कुमार समेत छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन में गहराई से जूट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को स्वजनों को सौंप दिया गया है। नामजद आरोपितों के विरुद्ध छापेमारी प्रारंभ कर दिया गया है। फिलहाल सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी हर हाल में कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी