फल्गु में मवेशी को नहलाने के दौरान व्यक्ति डूबा

जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र के भारथु पंचायत के अतियावां गांव निवासी धुरी यादव 50 वर्ष के फल्गु नदी में डूबने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:03 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:03 AM (IST)
फल्गु में मवेशी को नहलाने के दौरान व्यक्ति डूबा
फल्गु में मवेशी को नहलाने के दौरान व्यक्ति डूबा

जहानाबाद :घोसी थाना क्षेत्र के भारथु पंचायत के अतियावां गांव निवासी धुरी यादव 50 वर्ष के फल्गु नदी में डूबने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह नदी में मवेशी को नहलाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। इसके बाद मछुआरों की मदद से उनकी काफी खोजबीन की गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर तहकीकात में जुट गई। थानाध्यक्ष निखिल कुमार ने बताया कि खोजबीन जारी है।

भूमि विवाद में किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में बुधवार की देर शाम भूमि विवाद मे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मखदुमपुर डीह निवासी मो. फहीम शेख 32 वर्ष का बताया गया है। मामले में मृतक की पत्नी के बयान के आधार पर महमदपुर गांव के ही कमरूद्दीन मियां समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना के संबंध में बताया गया कि मो. फहीम शेख व कमरुद्दीन मियां के बीच भूमि विवाद चल रहा था। मो. फहीम शेख महमदपुर गांव में एक किराने की दुकान चलते थे। वे रात तकरीबन नौ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी बीच आरोपियों ने दुकान के समीप ही उन्हें गोली मार दी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्वजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को भी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि मृतक की हत्या भूमि विवाद में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

chat bot
आपका साथी