जिले में 31 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

रामनवमी पर सख्ती को प्रशासन तैयार है। जिलाधिकारी नवीन कुमार व आरक्षी अधीक्षक दीपक ने लोगों से घरों में ही पर्व मनाने की अपील की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:55 PM (IST)
जिले में 31 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त
जिले में 31 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

जहानाबाद। रामनवमी पर सख्ती को प्रशासन तैयार है। जिलाधिकारी नवीन कुमार व आरक्षी अधीक्षक दीपक रंजन ने घर में ही पर्व मनाने की अपील की है। राज्य सरकार के आदेश पर जिलाधिकारी ने सार्वजनिक स्थानों पर किसी प्रकार के सरकारी अथवा निजी आयोजन पर 30 अप्रैल तक रोक लगा दी है।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन खतरनाक है। इस कारण रामनवमी के अवसर पर धार्मिक जुलूस या मेले का आयोजन नहीं होगा। 51 संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर एक शांति समिति का गठन निश्चित रूप से कर लेंगे। स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से निपटायेंगें। क्षेत्र में यदि कहीं तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी सूचना अविलम्ब अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है अपने-अपने क्षेत्रों में रामनवमी के अवसर पर होने वाले किसी भी आयोजन के लिए वे जिम्मेवार होंगे। उच्चाधिकारियों को महत्वपूर्ण सूचना से अवगत कराते रहेंगे। अपने प्रखंडों के सभी जनसेवक, पंचायत सेवक, चौकीदार एवं दफादार की प्रतिनियुक्ति कर उन्हें सख्त निर्देश दे कि किसी भी प्रकार की घटना होती है तो उसकी सूचना अविलंब प्रखंड अथवा थाना तक पहुचाएंगे।

जिलाधिकारी ने रामनवमी त्योहार के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 31 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है। दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था संधारण के लिए सम्पूर्ण प्रभार मे रहेंगे। एसडीओ ऑफिस में नियंत्रण कक्ष की हुई है स्थापना

रामनवमी पर्व के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। वरीय पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। दूरभाष नंबर 06114-223013 हैं। उन्होंने बताया कि रामनवमी त्योहार के अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कही-कही आगजनी की घटना की जा सकती है। जिला अग्निशामक पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक वाहन जिला नियंत्रण कक्ष के पास तथा दो वाहन तैयार स्थिति में अपने कार्यालय में रखेंगे। आवश्यकता पड़ने पर उपयोग में लिया जाएगा। अपर समाहर्ता एवं अपर पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनवमी के अवसर पर विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे।

chat bot
आपका साथी