विकास के कार्यों में जनता का मिले सहयोग : डीएम

जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार संक्रमण काल में सेवा भाव से कार्य करने के लिए अधिकारियों कर्मियों तथा आम आवाम के प्रति आभार व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 12:00 AM (IST)
विकास के कार्यों में जनता का मिले सहयोग : डीएम
विकास के कार्यों में जनता का मिले सहयोग : डीएम

जहानाबाद। स्थानीय गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी नवीन कुमार संक्रमण काल में सेवा भाव से कार्य करने के लिए अधिकारियों, कर्मियों तथा आम आवाम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब वैश्विक महामारी के कारण जब लोग घरों में बंद थे तो सभी ओर से मदद की हाथ उठे। इस त्रासदी को कभी हमलोग भूल नहीं सकते हैं लेकिन इससे कुछ सीखने को भी हमलोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि संक्रमण काल में जिस एकजुटता के साथ लोगों ने जिला प्रशासन के साथ कदम ताल किया था उसके कारण ही इसपर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने अधिकारियों तथा आम आवाम से अपील करते हुए कहा कि इसी एकजुटता के साथ विकास कार्यों को भी अंजाम तक पहुंचाने सभी लोग जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन विकास योजनाओं को क्रियान्वित करने में पूरी पारदर्शिता तथा तेजी बरत रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि संक्रमण काल में रोजी रोटी छोड़कर घर आने वाले प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कई कार्य किए गए हैं। उन्होंने लोकल फॉर वोकल पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ-साथ निजी संस्थान के लोग भी आगे आएं। डीएम ने सदर अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव की कोरोना से निधन हो जाने पर दुख जाहिर करते हुए कहा कि इस महामारी में हमलोगों के बीच से कई लोगों को छिन लिया। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार श्रीवास्तव अपने चिकित्सकीय सेवा प्रदान करने के दौरान संक्रमित हुए थे।

chat bot
आपका साथी