डीएम के हाथों गरीबों को कंबल की गर्माहट
जहानाबाद। पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा कार्य है। रेडक्रास सोसायटी हमेशा जरुरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है।
जहानाबाद। पीड़ित मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा कार्य है। रेडक्रास सोसायटी हमेशा जरुरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है। सीमित संसाधन में सोसायटी के सदस्य का कार्य सराहनीय है। सोसायटी को जल्द ही सभी संसाधनों से परिपूर्ण कर दिया जाएगा ताकि लाचार एवं गरीब लोगों की मदद अधिक से अधिक हो सके।उक्त बातें जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भारतीय रेड क्रास भवन में आयोजित कंबल वितरण में कही। मौके पर 150 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। डीएम ने कंबल वितरण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसाइटी निरंतर जरूरतमंदों के लिए कार्य करती रहती है। कोरोना के समय में भी सोसायटी अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन की है। मुझे इस बात की खुशी है कि सीमित साधनों में भी सोसायटी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी के सदस्यगण समय समय पर पीड़ित मानवता की सेवा करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही सोसायटी को मजबूत बना दिया जाएगा,जिससे रेडक्रॉस जरूरतमंदों की अधिक से अधिक सेवा कर सके। डीडीसी मुकुल कुमार गुप्ता ने इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत उचित समय पर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद लोगों को कम्बल दिया जा रहा है। लोगों को कम्बल देते हुए मुझे आत्मिक सुख मिल रहा है। रेडक्रॉस का उद्देश्य ही है,पीड़ित मानवता की सेवा। चेयरमैन डॉ सत्येंद्र कुमार ने डीएम एवं डीडीसी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सोसायटी सीमित साधनों में भी हर आवश्यक मौके पर अपनी भूमिका निभाती रही है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सचिव विश्वनाथ प्रसाद,सदस्य देवेंद्र शर्मा, रंजय कुमार सहित कई कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।