नाली में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

जहानाबाद। शहरी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन का इंतजाम नहीं हो सका है नतीजा प्लास्टिक के थैले से नाली जाम होते जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 11:11 PM (IST)
नाली में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना
नाली में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना

जहानाबाद। शहरी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन का इंतजाम नहीं हो सका है नतीजा प्लास्टिक के थैले से नाली जाम होते जा रहा है। नगर परिषद और नगर पंचायत डोर-टू-डोर कचरा संग्रह करने की जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पा रहा है।

जिलाधिकारी ने शहर की सफाई को लेकर विशेष निरीक्षण अभियान चलाने की जिम्मेदारी वरीय पदाधिकारी को सौंपी है। डीएम के निर्देशानुसार सोमवार को मखदुमपुर नगर पंचायत तथा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करने जिला प्रशासन के प्रतिनियुक्त अधिकारी पहुंचे। नगर परिषद के वार्ड संख्या पांच, 11, 12 एवं 29 का वरीय उपसमाहर्ता निकिता, चार, 14, 15 एवं 30 का निरीक्षण मार्गण सिन्हा ने किया। मखदुमपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में पंकज घोष ने निरीक्षण किया गया है। मार्गण सिन्हा ने नाली में कूड़े कचड़े फेंकने वालों की पहचान करने की जिम्मेदारी सफाई पर्यवेक्षक को सौंपी है। सफाई पर्यवेक्षक की रिपोर्ट पर नाली में कचरा फेंकने वालों को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।

वार्ड संख्या 14 एवं 15 के कुछ नालियों में प्लास्टिक एवं कूड़ा-कचरा पाए जाने पर सफाई टीम द्वारा सफाई भी कराया गया। कुछ नाली बिना ढक्कन के पाने पर उसे अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वरीय उप समाहर्ता निकिता ने वार्ड नंबर 29 के निरीक्षण में साफ-सफाई कार्य को संतोषजनक पाया। पंकज घोष ने मखदुमपुर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डो में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाया। उन्होंने कुछ जगहों पर कूडा कचरा को देख सुपरवाईजर को प्रतिदिन उठाव करने का निर्देश दिया। नालियों में प्लास्टिक डालने अथवा सफाई के उपरांत कचरा फेकने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी