बकरी एवं भेड़ विकास योजना से लाभान्वित हो रहे लोग

अरवल जिले में विभिन्न जांच केंद्रों पर 1000 व्यक्ति की कोरोना वायरस की जांच की गई जिसमें आठ नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:20 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:09 AM (IST)
बकरी एवं भेड़ विकास योजना से लाभान्वित हो रहे लोग
बकरी एवं भेड़ विकास योजना से लाभान्वित हो रहे लोग

जहानाबाद : सरकार द्वारा चलाई जा रही बकरी एवं भेड़ विकास योजना के तहत लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। काको, मखदुमपुर एवं मोदनगंज प्रखंड के एक-एक लोग को योजना का लाभ दिया जा चुका है। पशुपाल पदाधिकारी ने बताया कि पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समेकित योजना चलाई जा रही है। बकरी पालन करने वाले इच्छुक लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण लाभदायक योजना है। उन्होंने कहा कि 10 बकरी एवं एक बकरा के लिए परियोजना लागत 75 हजार रूपए निर्धारित किए गए हैं। अनुसूचित जाति को 15 हजार सुरक्षित राशि के रूप में देनी होगी। ऋण विकल्प के साथ आवेदन के लिए 7500 सुरक्षित राशि अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित है। पशुपालन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लिए 45 हजार रूपए अनुदान की राशि तय की गई है। वहीं 20 बकरी एवं एक बकरा पर परियोजना लागत दो लाख है। वांछित भूमि चार डिसमिल है। यदि स्वलागत विकल्प के साथ आवेदन दिया जाता है तो सामान्य वर्ग को 60 हजार एवं अनुसूचित जाति को 45 हजार सुरक्षित राशि के रूप में देनी होगी। इस योजना के तहत् सामन्य वर्ग के लोगो को तथा अनुसूचित जाति को ऋण विकल्प के साथ आवेदन के लिए 20 हजार सुरक्षित राशि के लिए निर्धारित है। पशुपालन विभाग द्वारा सामान्य वर्ग को एक लाख तथा अनुसूचित जाति के लिए 1 एक लाख 20 हजार अनुदान राशि तय की गई है। 40 बकरी एवं दो बकरा पर परियोजना लागत चार लाख है। वांछित भूमि आठ डिसमिल है। यदि स्वलागत विकल्प के साथ आवेदन दिया जाता है, तो सामान्य वर्ग को 1.2 लाख एवं अनुसूचित जाति को 96 हजार सुरक्षित राशि के रूप में देनी होगी। इस योजना के तहत् सामन्य वर्ग के लोगो को तथा अनुसूचित जाति को ऋण विकल्प के लिए 40 हजार सुरक्षित राशि के लिए निर्धारित है। पशुपालन विभाग द्वारा सामान्य वर्ग को दो लाख तथा अनुसूचित जाति के लिए दो लाख 40 हजार अनुदान राशि तय की गई है। 100 बकरी एवं 10 बकरा पर परियोजना लागत 10 लाख है। वांछित भूमि 20 डिसमिल है। यदि स्वलागत विकल्प के साथ आवेदन दिया जाता है, तो सामान्य वर्ग को तीन लाख एवं अनुसूचित जाति को दो लाख 40 हजार सुरक्षित राशि के रूप में देनी होगी। इस योजना के तहत् सामन्य वर्ग के लोगों को तथा अनुसूचित जाति को ऋण विकल्प के साथ आवेदन के लिए एक लाख सुरक्षित राशि के लिए निर्धारित है। पशुपालन विभाग द्वारा सामान्य वर्ग को पांच लाख तथा अनुसूचित जाति के लिए छह लाख अनुदान राशि तय की गई है। उन्होंने बताया कि तीन बकरी पालकों को विडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से मंत्री प्रेम कुमार द्वारा अनुदान राशि दी गई है।

काको के ब्रजेश कुमार एवं मोदनगंज के सोनु कुमार को 40 बकरी एवं दो बकरा योजना के तहत् 80 हजार अनुदान राशि दिया गया। वहीं मखदुमपुर प्रखंड के सागर कुमार वर्मा को 20 बकरी एवं एक बकरा के लिए योजना बकरी फॉर्म के लिए 40 हजार अनुदान राशि दी गई।

chat bot
आपका साथी