धान में बाली तब पहुंचा उर्वरक

जहानाबाद धान की बाली निकलने लगा तो जिले के किसानों के लिए उर्वरक का खेप पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:08 PM (IST)
धान में बाली तब पहुंचा उर्वरक
धान में बाली तब पहुंचा उर्वरक

जहानाबाद : धान की बाली निकलने लगा तो जिले के किसानों के लिए उर्वरक का खेप पहुंचा। धान की फसल तैयार होने में अब मात्र कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। पहले उर्वरक की कालाबाजारी हुई। जब किसानों के जेब खाली हो गया तो उर्वरक पहुंच गया। उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए इफको ने 10 हजार बोरी खाद उपलब्ध कराया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रत्येक किसान एक आधार कार्ड पर पांच बोरा खाद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की अधिक उर्वरक की जरुरत हो तो वे अपने परिवार के किसी सदस्य के आधार कार्ड पर उर्वरक ले सकते हैं। किसानों को उर्वरक की कमी नहीं होने दी जाएगी। धान में उर्वरक देने का अंतिम समय है। इसके बाद फसल में उर्वरक की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

chat bot
आपका साथी