सहजन की खेती को तीन कलस्ट चयनित

जहानाबाद जहानाबाद में अब जनवादी गीतों की शोर नहीं बल्कि उद्योगों के खटरपटर गूंजने लगा है। हुनर को नवीन का पंख लगा तो कामयाबी उड़ान भरने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:48 PM (IST)
सहजन की खेती को तीन कलस्ट चयनित
सहजन की खेती को तीन कलस्ट चयनित

जहानाबाद : जहानाबाद में उद्यान विभाग सहजन क्षेत्र विस्तार योजना तैयार किया है। प्रथम चरण में तीन कलस्टर बना कर सहजन की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए उद्यान क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। उद्यान पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के अंतर्गत आम,अमरुद एवं पपीते की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

हरियाली मिशन के तहत जिले में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब तक सघन बागवानी में आम 4.2 तथा अमरूद 0.40 हेक्टेयर क्षेत्र में कार्य किया गया है। वहीं सहजन की खेती के लिए निर्धारित 30 हेक्टेयर में से 10 हेक्टेयर पर मोदनगंज में एक कलस्टर का निर्माण किया जा चुका है। सहजन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाया जाता है जो कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में मददगार है। सहजन पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। इसमें मैगनीज, मैग्नीशियन, पॉटैशियम और फाइवर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

chat bot
आपका साथी