ड्यूटी करने पटना गई महिला नहीं लौटी

जहानाबाद। स्थानीय कोर्ट एरिया मुहल्ला से पटना नौकरी करने गई एक महिला को वापस नहीं लौटने का मामला प्रकाश में आया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 12:40 AM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 12:40 AM (IST)
ड्यूटी  करने पटना गई महिला नहीं लौटी
ड्यूटी करने पटना गई महिला नहीं लौटी

जहानाबाद। स्थानीय कोर्ट एरिया मुहल्ला से पटना नौकरी करने गई एक महिला को वापस नहीं लौटने का मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में लापता महिला के पति शशिरंजन द्वारा नगर थाने में लिखित शिकायती पत्र दी गई है। लिखित शिकायती पत्र में उसने उल्लेख किया है कि उसकी पत्नी पटना गोला रोड स्थित एक प्लाई तथा आयुर्वेदिक की दुकान में सेल्स मैन का काम करती थी। वह प्रत्येक दिन की तरह सुबह पटना गई और शाम में परसा बाजार स्टेशन से फोन की कि वह वापस लौट रही है। लेकिन वह देर रात तक वापस नहीं लौटी। सूचक का कहना है कि रात तक नहीं लौटने पर उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तो लेकिन उसका मोबाइल बंद पाया गया। सभी जगहों पर खोजबीन भी किया गया। पुलिस मामले की पड़ताल आरंभ कर दी है।

chat bot
आपका साथी