जनता व मुख्यमंत्री के बीच सेतु का कार्य करेगा जनसंवाद यात्रा: उपेंद्र

जहानाबाद। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जनसंवाद यात्रा लेकर सोमवार को जिले में पहुंचे। जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंच जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 09:24 PM (IST)
जनता व मुख्यमंत्री के बीच सेतु का कार्य करेगा जनसंवाद यात्रा: उपेंद्र
जनता व मुख्यमंत्री के बीच सेतु का कार्य करेगा जनसंवाद यात्रा: उपेंद्र

जहानाबाद: जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा जनसंवाद यात्रा लेकर सोमवार को जिले में पहुंचे। जिलाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उपेंद्र कुशवाहा ने सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंच जगदेव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने आंबेडकर एवं स्वामी सहजानंद संग्रहालय में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मखदुमपुर प्रखंड के विशुनगंज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौथे चरण के पहला दिन जिले में संवाद द्वारा जानकारी लेने आप लोगों के पास पहुंचे हैं। सरकार द्वारा संचालित कार्य योजनाएं संपन्न हुए हैं लेकिन जो बचा हुआ है उसकी जानकारी आप लोगों से प्राप्त कर मुख्यमंत्री के पास पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत समाज के अंतिम पंक्ति तक जाना है। आप और मुख्यमंत्री के बीच मैं एक सेतु का काम कर रहा हूं।

उन्होंने कहा कि कोरोना से मरने वालों को मुख्यमंत्री द्वारा 44 लाख रुपये उनके परिवार को परिवारिक लाभ द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राचार्य की बहाली कंपटीशन के माध्यम से होगा, सरकार का फैसला हो चुका है। महिलाओं के लिए नामांकन में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। जो व्यक्ति उद्योग लगाना चाहते हैं तो वे आवेदन दें।

अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार दांगी एवं संचालन अरबिद कुशवाहा ने किया। इस मौके पर गोवा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह, जितेंद्र नाथ, सुभाष कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, निरंजन केशव प्रिस,अंगद कुशवाहा, हिमांशु पटेल, जितेंद्र पटेल, दिलीप कुशवाहा, शशि भूषण कुमार उर्फ गोपाल जी, धीरज कुशवाहा, विनोद कुमार दांगी, पिटू कुशवाहा, राम भवन कुशवाहा उपस्थित थे।

रतनी फरीदपुर प्रखंड के नौगढ़ व सेशम्बा गांव के समीप ग्रामीणों ने फूल माला देकर स्वागत किया। श्री रामाश्रय बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। गोनवां स्थित पंचायत भवन में भूंजा पार्टी में शामिल होकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, प्रवक्ता,गोह विधायक,योगेंद्र शर्मा उर्फ जोगा जी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शंभू कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदेश्वर बिद, महासचिव रामप्रवेश कुशवाहा,जुदागी मांझी, विनोद कुमार दांगी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी