संवैधानिक अधिकार दिलाने में आएं अधिवक्ता : जिला जज

जहानाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 10:24 PM (IST)
संवैधानिक अधिकार दिलाने में आएं अधिवक्ता : जिला जज
संवैधानिक अधिकार दिलाने में आएं अधिवक्ता : जिला जज

जहानाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर स्थानीय व्यवहार न्यायालय में गुरुवार को राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला जज आलोक कुमार पांडेय ने की। इस मौके पर जिला जज के अलावा सभी न्यायिक पदाधिकारी जुड़े हुए थे।

जिला जज श्री पांडेय ने संविधान की प्रस्तावना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर सरकार द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस बनाने का प्रस्ताव 2015 में लाया गया था। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस मनाया जाता है। इससे पूर्व इसे कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। संविधान दिवस मनाने के पीछे मूल उद्देश्य यही है कि देश के प्रत्येक नागरिक को भारत के संविधान के इतिहास प्रस्तावना तथ्य और महत्व की जानकारी होनी चाहिए। अधिवक्ताओं को लोगों के संविधान प्रदत्त अधिकारों को दिलाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों के प्रयास से हीं जरूरतमंद लोगों को अधिकार प्राप्त हो सकता है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को न्याय बंधु एप डाउनलोड करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह एप आज सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश द्वारा जारी किया गया है। इस एप से जुड़कर जनहित के लिए सामाजिक पहल करें ताकि हम सभी लोग इस माध्यम से गरीब असहाय वंचित वर्ग के लोगो को विधिक सहायता पहुंचा सकें । जिला विधिक संघ के सचिव सहित कई अधिवक्ता तथा पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक जुड़े हुए थे। इसे लेकर प्राधिकार के द्वारा लिक जारी किया गया था।

chat bot
आपका साथी