आज कोल्ड डे के चपेट में रहेगा जहानाबाद

जहानाबाद। जहानाबाद और अरवल के साथ ही आसपास का इलाका सोमवार को कोल्ड डे के चपेट में रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:20 PM (IST)
आज कोल्ड डे के चपेट में रहेगा जहानाबाद
आज कोल्ड डे के चपेट में रहेगा जहानाबाद

जहानाबाद। जहानाबाद और अरवल के साथ ही आसपास का इलाका सोमवार को कोल्ड डे के चपेट में रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के कारण कनकनी का अहसास किया गया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने रविवार को गरीबों के बीच कंबल बांटा है। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गौरक्षणी मंदिर के साथ ही कई जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शीतलहरी एवं ठंड के कारण काफी लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने आवश्यक कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। बंद कमरों में जलती हुई लालटेन, दीया एवं कोयले की अंगीठी का प्रयोग करते समय धुएं के निकास का उचित प्रबंध करने को कहा है। दमा, हृदय रोग, रक्त चाप, एलर्जी इत्यादि से ग्रसित मरीज को आवश्यक सावधानी बरतने की जरुरत है। इस मौके पर कई अधिकारी उपस्थित थे।

--- क्यों होता है कोल्ड-डे --

पहाड़ों पर बर्फबारी और पछुआ सर्द पछुआ हवा के कारण जब अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाता है तब कोल्ड-डे बनता है। जहानाबाद और अरवल के मैदान क्षेत्र में सामान्य अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। रविवार को यहां 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। अनुमान है कि 21 जनवरी के बाद मौसम मौसम में बदलाव आ सकता है।

chat bot
आपका साथी