शहर में मिले 12 पॉजिटिव, गांव निगेटिव

जहानाबाद कोरोना संक्रमण अब शहरी क्षेत्र में रह गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Sep 2020 11:07 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 05:15 AM (IST)
शहर में मिले 12 पॉजिटिव, गांव निगेटिव
शहर में मिले 12 पॉजिटिव, गांव निगेटिव

जहानाबाद : कोरोना संक्रमण अब शहरी क्षेत्र में रह गया। गुरुवार को ग्रामीण इलाकों में एक भी संक्रमित नहीं मिले। शहरी क्षेत्र में 12 पॉजिटिव मिले हैं।

ग्रामीण इलाकों में किए जा रहे जांच में अधिकांश रिपोर्ट निगेटिव ही प्राप्त हो रहे हैं। जिला मुख्यालय में संक्रमित मरीजों का मिलना जारी है। गुरुवार को जिले में 1362 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 12 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी संक्रमित मरीज सदर प्रखंड में ही मिले हैं। सदर अस्पताल में जांच रिपोर्ट में पांच लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सिकरिया समेत प्रखंड के अन्य पीएचसी में कुल सात लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुआ है। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या फिलहाल 243 है। रिकवरी रेट 90 फीसद बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी