समाहरणालय को बंद कर किया गया सैनिटाइज

जहानाबाद नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव को लेकर बुधवार को समाहरणालय को बंद कर कार्यालयों को सैनिइटाज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 08:28 PM (IST)
समाहरणालय को बंद कर किया गया सैनिटाइज
समाहरणालय को बंद कर किया गया सैनिटाइज

जहानाबाद : नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से बचाव को लेकर बुधवार को समाहरणालय को बंद कर कार्यालयों को सैनिइटाज किया गया। सैनिटाइज किए जाने के कारण अधिकारी के अलावा आम आवाम को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा अनुमंडल कार्यालय को भी सैनिटाइज किया गया। सैनिटाइज के दौरान आवश्यक कार्य को लेकर लोगों को आने जाने की अनुमति दी जा रही थी। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में आम आवाम अपने कार्य को लेकर आते जाते रहते हैं। अधिकारी से लेकर कर्मी भी उनलोगों के संपर्क में आते रहते हैं। इसको लेकर समाहरणालय परिसर को सैनिटाईज करना जरुरी है। सभी सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उन्होंने व्यवसायिक,मॉल, निजी कार्यालय संचालित करने वाले लोगों से अपने संस्थान को सैनिटाइज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क के अहमियत के बारे में भी जानकारी देने का आग्रह किया।

chat bot
आपका साथी