बूथों पर वोटरों की सुविधा की पड़ताल

जहानाबाद विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए बूथों पर क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:11 AM (IST)
बूथों पर वोटरों की सुविधा की पड़ताल
बूथों पर वोटरों की सुविधा की पड़ताल

जहानाबाद : विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए बूथों पर क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध है। पड़ताल के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट रविवार को गांवों का दौरा किया।

मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नाम जोड़ने, हटाने एवं सुधारने का कार्य की जांच की गई। चुनाव में किसी मतदाता को कोई समस्या उत्पन्न नहीं हो इसको लेकर तीनों विधानसभा क्षेत्र के केंद्रों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। विधानसभा वार संबंधित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाची -सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा सेक्टर दंडाधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्र का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदाताओं के लिए शौचालय, बिजली, पेयजल, पहुंच पथ की स्थिति इत्यादि का आकलन गहनता से किया गया। मखदुमपुर विस के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी-सह- अपर समाहर्ता अरबिद मंडल,जहानाबाद में अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकार तथा घोसी विस के निर्वाची निबंधन पदाधिकारी-सह भूमि उपसमाहर्ता शिवगतुल्लाह ने अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कोरोना वायरस के कारण वतन लौटे लोगों से अपील किया कि आप अपने-अपने संबंधित मतदान केन्द्रों पर जाकर शीघ्र अपना मतदाता पहचान पत्र से संबंधित कार्य करा लें। मतदाता पहचान पत्र से संबंधित सभी कार्य मतदान केन्द्रों पर अभियान चला कर विहित प्रपत्र में बीएलओ द्वारा आवेदन जमा लिया जा रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस बार मतदान फीसद बढ़ाया जाए। आपका एक मत आपके भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। आप अपने सभी कार्यो को जिस प्रकार महत्व देते है उसी प्रकार आप मतदान के कार्य को भी महत्वपूर्ण बनाये और अपना भविष्य सुरक्षित करें। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से मतदान केंद्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी