कुशल नेतृत्व के हाथ में रहे बिहार : सांसद

जहानाबाद बिहार में कुशल नेतृत्व के कारण 15 सालों में उल्लेखनीय विकास हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:16 AM (IST)
कुशल नेतृत्व के हाथ में रहे बिहार : सांसद
कुशल नेतृत्व के हाथ में रहे बिहार : सांसद

जहानाबाद : बिहार में कुशल नेतृत्व के कारण 15 सालों में उल्लेखनीय विकास हुआ है। 2005 से पहले प्रदेश की क्या दशा थी सबको मालूम है। उक्त बातें जदयू सांसद चंदेश्वर सिंह चंद्रवंशी ने सोमवार को मुख्यमंत्री के वर्चुअल रैली के बाद संवाददाताओं से कही। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के लोग अपने आपको बिहारी कहने में अपमान बोध से ग्रसित रहते थे। प्रदेश में विकास की गंगा बही तो बिहारी कहलाना अपमान का नहीं बल्कि गर्व की बात हो गई है। सरकारी विद्यालयों का भवन जर्जर हुआ करता था अब गांव का सबसे सुंदर और उंचा भवन सरकारी विद्यालय का होता है। लड़कियों को साइकिल देकर मुख्यमंत्री द्वारा क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। कई ऐसी योजनाएं चलाई गई जिससे गरीब परिवार के बच्चे स्कूल से जुड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में आरक्षण की सुविधा देकर वंचित समाज को बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की है। कोरोना संक्रमण काल में सरकार द्वारा एक ओर जहां वायरस से लड़ा जा रहा है वहीं दूसरी ओर गरीब तबके के लोगों को माली हालात का भी ख्याल रखा जा रहा है। हर गांव में बिजली, सड़क समेत विकास की सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के लोग प्रदेश को अकुशल नेतृत्व के हवाले करना चाहते हैं जिससे यहां की जनता पूरा होने नहीं देगी। इस दौरान कुंदन सिंह, काको के पूर्व प्रखंड प्रमुख जितेश कुमार भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी