ऑक्सीजन के लिए आगे आई जीवन रक्षक संस्था

जहानाबाद संक्रमण काल में हर कोई मदद करने के लिए आगे आ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 10:47 PM (IST)
ऑक्सीजन के लिए आगे आई जीवन रक्षक संस्था
ऑक्सीजन के लिए आगे आई जीवन रक्षक संस्था

जहानाबाद : संक्रमण काल में हर कोई मदद करने के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में जीवन रक्षक संस्था द्वारा घोषणा की गई है कि जिन लोगों को सांस लेने में समस्या होगी उनके लिए संस्था द्वारा निशुल्क ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा। संस्था के निरंजन विपुल ने बताया कि इस कार्य में आदि शक्ति के चेयरमैन सह कांग्रेस के चुनाव अभियान के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति जरूरतमंदों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आसपास यदि कोई जरूरतमंद नजर आता है तो संस्था के मोबाईल नंबर 9304264435, 6201681704 तथा 8271118351 पर इसके लिए संपर्क कर सकते हैं। इस कार्य में कुंदन शर्मा, सोनू विराट शर्मा, शुभम कुमार, विकास कुमार आदि लोग भी सहयोग में आगे आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी