पौधारोपण कर जागरूक किया पर्यावरण संरक्षण को

जहानाबाद जहानाबाद में अब जनवादी गीतों की शोर नहीं बल्कि उद्योगों के खटरपटर गूंजने लगा है। हुनर को नवीन का पंख लगा तो कामयाबी उड़ान भरने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM (IST)
पौधारोपण कर जागरूक किया पर्यावरण संरक्षण को
पौधारोपण कर जागरूक किया पर्यावरण संरक्षण को

जहानाबाद : नेहरू युवा केंद्र से जुड़े लोगों ने जिला मुख्यालय समेत अनेक जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों नें नगर पंचायत मखदुमपुर स्थित के कई मंदिर, सार्वजनिक रास्ते और खेल परिसरों में आंवला, कदम, सांगवान, गमहार, महोगनी, आम सहित कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर वार्ड पार्षद सदस्य नीरज कुमार ने उपस्थित सभी युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। वैज्ञानिक सफलताओं के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन को भी बनाए रखना आवश्यक है, ताकि भावी पीढि़यों को भी स्वच्छ हवा मिल सके। संस्था अध्यक्ष प्रेमजीत कुमार ने कहा कि पर्यावरण का स्वच्छता और शुद्ध हवा से सीधा संबंध है दोनों मानव स्वास्थ्य के लिए आधार का काम करते है। इसलिए हमें पर्यावरण एवं स्वयं के बेहतरी के लिए पौधारोपण करना चाहिए। जिससे पर्यावरण में संतुलन भी बना रहेगा। मौके पर संस्था सचिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, संस्था सदस्य सुमन कुशवाहा, विक्रम कुमार, अजय कुमार, मंटू , राहुल, दीपक, चंदन, विनोद, राजीव नयन चौहान समेत अन्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में समाजिक दो-गज की दूरी का अनुपालन किया गया।

chat bot
आपका साथी