खुशी के फूटे लड्डू, शहर हुआ भगवामय

जहानाबाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को ले आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम से यहां के लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:30 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:30 PM (IST)
खुशी के फूटे लड्डू, शहर हुआ भगवामय
खुशी के फूटे लड्डू, शहर हुआ भगवामय

जहानाबाद : अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण को ले आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम से यहां के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। रामनवमी समिति तथा अखंड भारत मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में शहर के चौक-चौराहों तथा गली- मोहल्लों में भगवा ध्वज पहले से ही लगाए गए थे। जैसे ही प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन शुरू किया शहर में जय श्रीराम के नारे गूंज उठे। रामनवमी समिति के उत्साहित लोगों ने लड्डू बांटने शहर के सड़कों पर निकल गए।

रामनवमी पूजा समिति के संयोजक मुकेश भारद्धाज ने बताया कि पांच सौ किलो लड्डू का वितरण किया गया है। शाम होते दीप प्रज्जवलन का कार्य किया गया। शाम में दीप प्रज्जवलन से शहर की फिजा पूरी तरह बदली बदली सी लग रही थी। अखंड भारत मोर्चा के अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आज देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। सैकड़ो वर्षो से लोगों को इस क्षण का इंतजार था। समिति के लोगों द्वारा अलग-अलग टीम में बंटकर उत्साह मनाया जा रहा था। मौके पर सुनील कुमार, अमरेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, मंटू कुमार, अतुल कुमार, विक्कू कुमार, मोनू कुमार पाठक, अजय चौरसिया, रितेश कुमार, गौरव कुमार, भाजपा नेता विजय प्रसाद, अनिल ठाकुर, रिजु साव, धंनु कुमार, योगेंद्र कुमार समेत अन्य लोग सक्रिय थे।

chat bot
आपका साथी