निर्माण कामगार यूनियन ने मनाया प्रतिवाद दिवस

जहानाबाद काम के समय में बढ़ोतरी सहित मजदूरों की समस्या को लेकर शनिवार को बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन के लोगों ने केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:09 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:09 PM (IST)
निर्माण कामगार यूनियन ने मनाया प्रतिवाद दिवस
निर्माण कामगार यूनियन ने मनाया प्रतिवाद दिवस

जहानाबाद : काम के समय में बढ़ोतरी सहित मजदूरों की समस्या को लेकर शनिवार को बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन के लोगों ने केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मिस्त्री की अध्यक्षता में होरिलगंज कार्यालय के प्रांगण में धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रवासी एवं निबंधित मजदूरों को प्रति माह 10 हजार रूपए और गुजारा भत्ता के साथ ही छह महीने तक 50 किलो अनाज दिए जाएं। उन्होंने प्रवासी की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को 20 लाख रूपए मुआवजे दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन केंद्रों पर भ्रष्टाचार का आलम कायम है जिसपर शीघ्र अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिन प्रवासियों की मौत वहां से आने और दुर्घटना के कारण हुई है उनके परिवार को 50 लाख रूपए मुआवजे दिए जाएं। मनरेगा में प्रवासी मजदूरों को काम दिए जाए तथा उन्हें प्रतिदिन पांच सौ रूपए दिए जाएं। मौके जिला सचिव भूनेश्वर प्रसाद यादव, सरयू दास, सूरज कुमार विश्वकर्मा, आर्यन कुमार, खुर्शीद आलम, नगीना पासवान, रामाशीष प्रसाद, अजय कुमार, गिरानी साव आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी