भूमि विवाद को ले फायरिग, हथियार लहराते व्यक्ति का वीडियो वायरल

जहानाबाद। इन दिनो लगातार हथियार लहराते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को भी एक व्यक्ति का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की तो भूमि विवाद में फायरिग की बात सामने आई। यह वायरल वीडियो जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:19 PM (IST)
भूमि विवाद को ले फायरिग, हथियार लहराते व्यक्ति का वीडियो वायरल
भूमि विवाद को ले फायरिग, हथियार लहराते व्यक्ति का वीडियो वायरल

जहानाबाद। इन दिनो लगातार हथियार लहराते लोगों का वीडियो वायरल हो रहा है। सोमवार को भी एक व्यक्ति का हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने जब वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की तो भूमि विवाद में फायरिग की बात सामने आई। यह वायरल वीडियो जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है।

रसलपुर में सोमवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर फायरिग की हटना घटी थी। घटना के तुरंत बाद किसी ने हथियार लहराते वीडियो वायरल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, यहां पांच चक्र गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि फायरिग से किसी के हताहत होने की सूचना नहींहै। सूचना पाकर झुनाठी पिकेट प्रभारी अशोक कुमार गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व सरपंच विश्वनाथ सिंह के खेत में धान की रोपनी का कार्य चल रहा था। इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा इसे रोकने की कोशिश की जाने लगी। इसके कारण विवाद होने लगा और नौबत फायरिग तक पहुंच गई। फायरिग से इलाके में दहशत का माहौल है।

--

फायरिग की सूचना मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है। वारयल वीडियो में जिस युवक का चेहरा दिख रहा है उसे चिह्नित भी कर लिया गया है।

- धीरेंद्र कुमार सिह, थानाध्यक्ष

---

अब भूमि विवाद में तुरंत निकल जा रही है बंदूकें

झगड़ा का बड़ा फसाद भूमि विवाद बनता जा रहा है। अब इस विवाद में लोग देखते ही देखते इस तरह आपे में आ जा रहे हैं कि हथियार निकालने से भी गुरेज नहीं कर रहे। तकरीबन 10 दिन पहले इसी तरह का वीडियो वायरल काको थाना क्षेत्र से भी हुआ था। उस वायरल वीडियो में भी लड़ाई की वजह भूमि विवाद ही था।

chat bot
आपका साथी