जहानाबाद में यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान, स्टाक खाली

जहानाबाद। जिले में स्टाक में खाद का भंडारण नहीं बचा है। ऐसे में जरूरत के अनुसार फसलों में यूरिया की छिड़काव नहीं हो पा रही है। किसानों के पास कोई चारा नहीं है। किसान परेशान हैं। चार सितंबर के बाद जिले में 14 को 800 एमटी खाद की आपूर्ति हुई थी। इसका वितरण मात्र दो दिनों के अंदर में ही हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:23 PM (IST)
जहानाबाद में यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान, स्टाक खाली
जहानाबाद में यूरिया नहीं मिलने से किसान परेशान, स्टाक खाली

जहानाबाद। जिले में स्टाक में खाद का भंडारण नहीं बचा है। ऐसे में जरूरत के अनुसार फसलों में यूरिया की छिड़काव नहीं हो पा रही है। किसानों के पास कोई चारा नहीं है। किसान परेशान हैं। चार सितंबर के बाद जिले में 14 को 800 एमटी खाद की आपूर्ति हुई थी। इसका वितरण मात्र दो दिनों के अंदर में ही हो गया।

बताते चलें कि 31 अगस्त तक जिले में 10 हजार एमटी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का लक्ष्य था। अब तक मात्र 8020 एमटी खाद की आपूर्ति ही हो सकी है। परिणामस्वरूप किसान खाद की खरीदारी के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। धान की फसल खेतों में लहलहा रही है। ऐसे में समय पर खाद की आपूर्ति नहीं होने से फसल की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। किसान अपनी मेहनत की कमाई को किसी भी सूरत में बर्बाद होता देखना नहीं चाह रहे हैं। परिणाम स्वरुप इसकी खरीदारी को लेकर वे लोग हर एक मशक्कत करने में जुटे हुए हैं। खाद की खरीदारी को लेकर किसान एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर भटक रहे हैं। लेकिन आपूर्ति नहीं होने के कारण उन लोगों को खाद नहीं मिल पा रहा है।

एक ओर गांव में पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज है, वहीं दूसरी ओर किसान साइकिल पर सवार होकर खाद की तलाश में भटक रहे हैं। जैसे ही उन लोगों को इस बात की जानकारी मिलती है कि बाजार में खाद की बिक्री शुरू हो गई है। वे लोग उस ओर साइकिल का हैंडल मोड़ देते हैं। हालांकि अधिकांश बार कई किलोमीटर साइकिल से सफर करने के बावजूद किसानों को खाली हाथ ही लौटना पड़ता है। गांव में चुनावी मौसम में भी किसान अपनी लहलहाती फसल को बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। -

जल्दी ही खाद की रैक पहुंच जाएगी। हम लोग हर जगह निरीक्षण कर रहे हैं। कहीं भी वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दो दिन के अंदर पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति होते हैं वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

सुनील कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी

chat bot
आपका साथी