आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से हुई परेशानी

जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के धनगांवा एवं एसएस कॉलेज के आस पास आठ घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 01:14 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 06:35 AM (IST)
आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से हुई परेशानी
आठ घंटे तक बिजली गुल रहने से हुई परेशानी

जहानाबाद। नगर परिषद क्षेत्र के धनगांवा एवं एसएस कॉलेज के आस पास आठ घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोगों को घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने के कारण उनलोगों को काफी परेशानी हुई जो लोग पाइप जल आपूर्ति के माध्यम से पीने के पानी का इंतजाम करते हैं। बिजली नही रहने के कारण कई घरों में रहने वाले लोगों को पीने के पानी का घोर संकट हुआ। इसके अलावा भीषण गर्मी में भी लोग छटपटाते रहें। उनलोगों का कहना था कि यदि इतने लंबे समय तक बिजली काटना था तो इसकी जानकारी पहले दी जानी चाहिए थी ताकि लोग अपने घरों में पानी का इंतजाम करके रखते। उनलोगों ने बताया कि जब इस संदर्भ में विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की गई तो उनलोगों ने बताया कि उन पेड़ो की छटाई की जा रही थी जिसे तार छू रखा था।

chat bot
आपका साथी