कोरोना जांच में 14 मिले पॉजिटिव
कोरोना जांच में 14 मिले पॉजिटिव
जहानाबाद कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को रिकॉर्ड 5531 लोगों की जांच की गई।
Publish Date:Sat, 19 Sep 2020 11:13 PM (IST) Author: Jagran
जहानाबाद : कोरोना वायरस को लेकर शनिवार को रिकॉर्ड 5531 लोगों की जांच की गई। बड़ी संख्या में जांच के दौरान 14 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर अस्पताल से आठ, पीएचसी सिकरिया से एक, मखदुमपुर से एक, मोदनगंज से तीन तथा रतनी से एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। जिले में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 128 है। रिकवरी रेट 95 फीसद पहुंच गया है।