कुष्ठ रोग को लेकर नहीं पालें भ्रम, यह एक सामान्य बीमारी

जहानाबाद बापू की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया। इसे लेकर सदर अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारेाह में कुष्ठ की बीमारी से ग्रसित लोगों के बीच कंबल तथा अन्य वस्त्रों एवं सामग्रियों का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:13 AM (IST)
कुष्ठ रोग को लेकर नहीं पालें भ्रम, यह एक सामान्य बीमारी
कुष्ठ रोग को लेकर नहीं पालें भ्रम, यह एक सामान्य बीमारी

जहानाबाद : बापू की पुण्यतिथि को स्वास्थ्य विभाग ने कुष्ठ दिवस के रूप में मनाया। इसे लेकर सदर अस्पताल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित समारेाह में कुष्ठ की बीमारी से ग्रसित लोगों के बीच कंबल तथा अन्य वस्त्रों एवं सामग्रियों का वितरण किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि इस बीमारी को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां है। जबकि कुष्ठ भी अन्य बीमारियों की तरह एक सामान्य रोग है। बीमारी से ग्रसित मरीजों के इलाज के साथ अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमलोग इस बीमारी को लेकर लोगों में जागरूकता लाने का अभियान भी संचालित कर रहे हैं। कहा कि ऐसा देखा जाता है कि लोग कुष्ठ रोगियों से दूरी बना लेते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। बीमारी संक्रमण की बीमारी नहीं है। कुष्ठ रोगियों के साथ बैठने तथा समय बीतने से दूसरे व्यक्ति को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस बीमारी से ग्रसित मरीजों की सेवा में आगे आना चाहिए। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसे लेकर ग्रामीण इलाकों में जनजागरूकता अभियान चलाएं। जहां कहीं भी इस बीमारी से ग्रसित कोई मरीज मिलता हो तो उसे स्वास्थ्य केंद्र तक लाएं। वैसे मरीजों के लिए निशुल्क चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है। मौके पर डॉ. वर्मा, डॉ. मंजु समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी