जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास परेड का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

जहानाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में आयोजित पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने शुक्रवार को जायजा लिया। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मैदान के चारों ओर बैरिकेडिग किया गया है ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Aug 2021 11:31 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 11:31 PM (IST)
जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास परेड का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
जहानाबाद में स्वतंत्रता दिवस पूर्वाभ्यास परेड का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

जहानाबाद। स्वतंत्रता दिवस को लेकर गांधी मैदान में आयोजित पूर्वाभ्यास का जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने शुक्रवार को जायजा लिया। डीएम ने बताया कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए मैदान के चारों ओर बैरिकेडिग किया गया है, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे। समारोह स्थल को कार्यक्रम के पूर्व सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एसएसबी, सैप तथा गृह रक्षा वाहिनी के जवान हिस्सा लेंगे।

मुख्य समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था बनाएं रखने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। परेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच शारीरिक दूरी बनाकर रहना है। इस बार एनसीसी एवं स्काउट के सदस्य परेड में भाग नहीं लेंगे। झांकियों का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। मुख्य समारोह स्थल पर आगन्तुकों, वाहनों, स्टेज, पोडियम इत्यादि के लिए सैनिटाइजेशन की समुचित व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आप इस वर्ष अपने घरों में सुरक्षित रहकर परिवार के साथ आजादी का जश्न मनाएं। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव के लिए समय से टीकाकरण अवश्य कराएं।

महादलित टोला में भी मौजूद रहेंगे अधिकारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महादलित टोला में अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उंटा वार्ड छह महादलित टोला में जिलाधिकारी, वार्ड पांच में पुलिस अधीक्षक, वार्ड 25 एवं आबेडकरनगर में उप विकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता, निजामुद्दीनपुर में अपर समाहर्ता अरविद मंडल, काको के ड़ेढसैया पंचायत के लोदीपुर में अनुमंडल पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकार झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी निर्धारित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा-

कारगिल चौक-8:40 बजे श्रद्धांजलि

आंबेडकर चौक-8:50 बजे माल्यार्पण

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 8:55 बजे माल्यार्पण

गांधी मैदान-09:00 बजे झंडोत्तोलन

समाहरणालय 09:40 बजे

विकास भवन-10:00 बजे

अनुमंडल- 10:10 बजे

जिला परिषद कार्यालय-10:20

पुलिस केंद्र 10:30 बजे

chat bot
आपका साथी