अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर निकाली साइकिल रैली

जहानाबाद आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बनाए गए कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर साइकिल रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 09:52 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 09:52 PM (IST)
अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर निकाली साइकिल रैली
अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर निकाली साइकिल रैली

जहानाबाद : आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बनाए गए कार्यक्रम के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की सफलता को लेकर साइकिल रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम के तहत जिले के हर व्यक्ति को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकार के बारे में जानकारी दी जा रही है। प्रधान न्यायाधीश रंजीत कुमार सिंह तथा प्राधिकार के सचिव राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। प्रधान न्यायाधीश को प्राधिकार के सदस्य संतोष श्रीवास्तव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

साईकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हो गयी। सभी बच्चों के हाथों में महिला एवं बच्चों के अधिकार से संबंधित स्लोग्न की तख्ती थी। इस मौके पर एडीजे अजय कुमार, केके चौधरी, मनोज कुमार राय, सीजीएम आरके रजक ,सबजज मुकेश कुमार मिश्रा, मनीष उपाध्याय , जिशान चांद , प्रियंका कुमारी ,आलोक रंजन उपस्थित थे।

डीएम ने डोर टू डोर किया टीकाकरण अभियान का निरीक्षण :

प्रखंड क्षेत्र में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी हिमांशु कुमार राय द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण कर लोगों को टीका के लिए जागरूक किया गया। जिलाधिकारी ने डोर टू डोर अभियान के माध्यम से टीका लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी कि 18 वर्ष से उपर वाले लोगों तथा वृद्धजन एवं असहाय व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके जनसंख्या का आकलन करते हुए शत-प्रतिशत टीका लगवाने के लिए जागरूक करें।

उन्होंने अमथुआ, काजी दौलतपुर, देढसैया, बढ़ौना, भेलावर इत्यादि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों में टीकाकरण के लिए उत्साह देखने को मिला। प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में प्रतिनियुक्त जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल ने उपस्थित होकर हर घर टीका महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी