लाल वारंटी समेत दो गिरफ्तार

जहानाबाद विधान सभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए दागी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस ने लाल वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:10 PM (IST)
लाल वारंटी समेत दो गिरफ्तार
लाल वारंटी समेत दो गिरफ्तार

जहानाबाद : विधान सभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त कराने के लिए दागी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत पुलिस ने लाल वारंटी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परसबिगहा थाने की पुलिस ने सालोपुर गांव से लाल वारंटी शौकीन मांझी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था जिसके कारण उसके खिलाफ न्यायालय के द्वारा लाल वारंट निर्गत किया गया था। उधर पाली थाने की पुलिस ने अमरपुरा गांव से परमानंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ भी न्यायालय द्वारा कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत किया गया था।

chat bot
आपका साथी