पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद

जहानाबाद शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक संघ की कार्यकारणी की बैठक जिला सचिव वीरेंद्र कुमार दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:54 PM (IST)
पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद
पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद

जहानाबाद : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को नौरू गांव के बनवारा के बधार स्थित पेड़ से लटके एक युवक की शव की बरामदगी की है। मृतक की पहचान काको थाना क्षेत्र के फिरोजी गांव निवासी सुरेंद्र साव 35 वर्ष के रूप में की गई है। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि एक युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना के आधार पर शव की बरामदगी की गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला हत्या या आत्म हत्या का है इसकी जांच की जा रही है। वह मानसिक रूप से कमजोर भी था। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की ओर से कोई शिकायती पत्र नही दी गई है। इधर पोस्टमार्टम रूम के समीप मृतक के परिजन देवानंद कुमार ने बताया कि वह लीवर की बीमारी से पीड़ित था। वह काफी शराब भी पीता था। उसका इलाज स्थानीय नारी चिकित्सालय में चल रहा था। वह इलाज के दौरान दो दिन पूर्व से वहां से भाग गया था। काफी खोजबीन किया लेकिन पता नही चल सका। वह मानसिक रूप से कमजोर भी हो गया था। परिजनों ने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका देने का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद मौत का खुलासा होगा।

chat bot
आपका साथी