बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय

रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के झूनाठी में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 09:29 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 09:29 PM (IST)
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय
बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय

जहानाबाद। रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के झूनाठी में भाजपा मंडल की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री सह लोकसभा प्रभारी गनौरी मांझी तथा जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया। उनलोगों ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से ही करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: भाजपानीत सरकार आएगी। उनलोगों ने कहा कि गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दें। इस मौके पर सुरेश कुमार शर्मा, अनिल कुमार, विजय निषाद, राकेश कुमार, संतोष मांझी, ¨चटू पासवान, र¨वद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी