बरतें सतर्कता, बेवजह घर से न निकलें: एसपी

संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि खुद सतर्क रहते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:54 PM (IST)
बरतें सतर्कता, बेवजह घर से न निकलें: एसपी
बरतें सतर्कता, बेवजह घर से न निकलें: एसपी

जहानाबाद। संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि खुद सतर्क रहते हुए दूसरों को भी इसके लिए सजग करें। उक्त बातें जहानाबाद के एसपी दीपक रंजन ने कही।

उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर निकलने वाले लोगों को पुलिस जगह-जगह पर रोक-टोक रही है। बिना मास्क के भ्रमण करने वाले लोगों से जुर्माने की राशि भी वसूल की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई लोगों को सजग करने के उद्देश्य से की जा रही है। इसमें पुलिसकर्मियों को भी संक्रमित होने का हमेशा खतरा बना रहता है। हमलोग समाज की सुरक्षा के लिए हीं वर्दी पहने हुए हैं। हमासरा कर्तव्य बनता है कि पहले आपको सुरक्षित रखें, उसके बाद अपने बारे में सोचें। एसपी ने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस बीमारी के भयावह रूप को देखते हुए खुद से प्रशासन की गाइडलाइन का अनुपालन करें।

कोरोना एक ऐसी बीमारी है, जिसमें मृत शरीर का अंतिम संस्कार भी पूरे विधान से नहीं हो पाता है। सभी लोग इस बीमारी से पूरी तरह परिचित हैं। इसके बाद भी लापरवाही शोभा नहीं देती। आप लोग जब खुद से सजग रहेंगे तो पुलिस प्रशासन को भी सख्ती बरतने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बेवजह घर से निकलने की कोशिश नहीं करें, अति अनिवार्य कार्य के लिए बाहर जाते समय मास्क का उपयोग तथा दो गज की दूरी का अनुपालन अनिवार्य रूप से करें। जहानाबाद पुलिस हर समय आप की सहयोग व सेवा में तत्पर है। विश्वास रखिए हमलोग सभी सजग,सतर्क तथा गाइडलाइन का अनुपालन कर कोरोना की दूसरी लहर को हराने में कामयाब रहेंगे।

chat bot
आपका साथी