पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को ले आशा कर्मियों ने निकाली रैली

जहानाबाद। आगामी 29 नवंबर से आरंभ होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा डीआईओ डॉ बीके सिंह तथा डब्लूएचओ के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल आशा कर्मी शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को अपने अपने बच्चों को पल्स पोलियो का टीका दिलाने के लिए जागरूक करते हुए पुन सदर अस्पताल पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:23 AM (IST)
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को ले आशा कर्मियों ने निकाली रैली
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को ले आशा कर्मियों ने निकाली रैली

जहानाबाद। आगामी 29 नवंबर से आरंभ होने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सदर अस्पताल परिसर से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई। इस रैली को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा, डीआईओ डॉ बीके सिंह तथा डब्लूएचओ के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल आशा कर्मी शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर लोगों को अपने अपने बच्चों को पल्स पोलियो का टीका दिलाने के लिए जागरूक करते हुए पुन: सदर अस्पताल पहुंचा। इस दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि अभियान की इस कड़ी में एक लाख 85 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलानी है। इसके लिए कई टीम लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान की मॉनिटरिग संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रत्येक दिन शाम को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमलोग पोलियो को यहां से खदेड़ दिए हैं लेकिन अभी भी पड़ोस के कई देशों में इसके मरीज मिल रहे हैं इसलिए सतर्कता जरूरी है। मौके पर यूनिसेफ के रूद्र शर्मा तथा बीएमसी अविनाश कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान को लेकर 412 टीम को घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए लगाया गया है। इसके तहत 73 ट्रांजिट, 13 मोबाइल, नौ वन मैन, आठ डीपो,39 सबडीपो एवं 47 सबडीपो होल्डर टीम कार्य के लिए लगाए गए हैं। सभी टीम के लोगों को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान कई चिकित्सक तथा यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी