जीत-हार के साथ ही समर्थकों का हुजूम के नारे से गुलजार होता रहा वातावरण

पैक्स चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना कार्य मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जीत-हार के साथ ही समर्थकों का हुजूम के नारे से गुलजार होता रहा वातावरण
जीत-हार के साथ ही समर्थकों का हुजूम के नारे से गुलजार होता रहा वातावरण

जहानाबाद। पैक्स चुनाव के प्रथम चरण की मतगणना कार्य मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सदर प्रखंड के 14 में से आठ पंचायतों में पैक्स चुनाव के लिए मतदान कराया गया था। इस मतदान में 5589 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया यानि 57 फीसद मतदाता चुनाव में भाग लिए। पैक्स चुनाव में 20 अध्यक्ष तथा 34 कार्यकारिणी सदस्य के लोग अपना भाग्य आजमा रहे थे। इसमें आठ पैक्स अध्यक्ष तथा 34 कार्यकारिणी सदस्यों ने जीत हासिल की। सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया था। प्रखंड परिसर में तीन दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सर्वप्रथम किनारी पैक्स की मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया था। 10 बजते ही किनारी पैक्स का परिणाम घोषित कर दिया गया। अरबिद कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी अवधेश सिंह को 384 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। इसी प्रकार धीरे-धीरे सभी पैक्सों का परिणाम आने शुरु हो गए।अपराह्न तीन बजे तक तकरीबन मतगणना का कार्य समाप्त हो गया था। जीते प्रत्याशियों को निर्वाचन-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र पासवान ने प्रमाण पत्र दिया। मतगणना के दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष तथा उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार गुप्ता ने केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतगणना केंद्र के अंदर जाकर सुक्ष्मता से जांच की। उन्होंने वहां उपस्थित अधिकारियों को प्रत्याशी के समर्थकों को प्रखंड परिसर से बाहर हटाने का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने घुम-घुम कर मतगणना के कार्य का निरीक्षण करते रहे। एआरओ के रूप में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनोज कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंजनी कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रखंड- जहानाबाद

पंचायत जीते हारे अंतर

अमैन धीरज कुमार- 517 अजीत कुमार-111 406

किनारी अरबिद कुमार- 565 अवधेश सिंह-181 384

मांदिल कौशल्या देवी- 368 विद्योत्मा देवी-215 153

नौरू सुरेश कुमार- 595 अनिल झा-133 462

सुरंगापुर नितेश कुमार- 250 रवि कुमार-115 135

जामुक संजीव कुमार- 359 मंटू कुमार-204 155

मांदे विगहा सुधीर कुमार-216 अविनाश कुमार-202 14

सेवनन प्रभात कुमार-380 सरस्वती देवी-307 73 सदर व काको के इन पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचित हुए पैक्स अध्यक्ष सदर प्रखंड के सिकरिया,मुठेर, कल्पा, लरसा,गोनवां तथा पंडूई पैक्स एवं काको के पश्चिमी काको, नोनहीं, मनियावां, डेढ़सैया तथा बढ़ौना पैक्स में अध्यक्ष निर्विरोध जीते।

chat bot
आपका साथी