72 लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता

आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 10:52 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:13 AM (IST)
72 लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता
72 लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता

जहानाबाद। आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार सदस्यता अभियान संचालित किया जा रहा है। रविवार को अरवल मोड़ के समीप स्टॉल लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। लोग दिल्ली सरकार की विकास योजनाओं को देख काफी प्रभावित हैं। ऐसे में लोगों की रूझान पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में सरकारी विद्यालयों तथा अस्पतालों की स्थिति बेहतर हुई है उससे लोग केजरीवाल सरकार की तारिफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार गरीबों के साथ घटिया मजाक कर रही है। पेंशन के नाम पर मात्र चार सौ रूपए देती है। जबकि दिल्ली में नियमित रूप से इससे कहीं अधिक पेंशन लोगों को दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 72 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर अजय वर्मा, नाजिश इमाम, हेगड़े, विमलेश कुमार, शिवेंद्र कुमार, मो वफी अहमद, राजकिशोर शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी